यूपी। युवती को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल, जानिए पूरा मामला।

यूपी। युवती को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल, जानिए पूरा मामला।
ब्यूरो ललित चौधरी मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में घर से चूड़ी लेने निकली युवती को बहाने से जंगल में ले जाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दी। युवती की शिकायत पर मूंढापांडे पुलिस ने छह नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी युवती ने बीते दिन एसएसपी के समक्ष पेश होकर गैंगरेप की शिकायत की थी। युवती ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व वह मूंढापांडे बाजार में चूड़ी खरीदने गई थी। रास्ते में गांव मिलक गोविंदपुर निवासी जावेद मिल गया। पीड़िता के अनुसार घर पहुंचाने के बहाने आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और मूंढापांडे से मुरादाबाद की ओर ले गया। इसके बाद आरोपी ने हाईवे से बाइक नीचे जंगल की ओर मोड़ दी।  जंगल में पहले से ही आसिम, इर्तजा, कादिर, इंतजार, रहमान और दो अन्य अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार जंगल में सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आसिम ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद …