अलीगढ़ | आशा कार्यकर्ता की मौत, हंगामे के बीच स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल को भेजा जेल
अलीगढ़ | आशा कार्यकर्ता की मौत, हंगामे के बीच स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल को भेजा जेल डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर आग लगने से बुरी तरह जली महिला आशा कार्यकर्ता की सोमवार सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस खबर पर मायका पक्ष के लोग पहले मेडिकल कॉलेज और फिर पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा किया। बाद में पुलिस द्वारा समझाने और डॉक्टर के जेल भेजे जाने का वीडियो दिखाया, तब जाकर परिवार शांत हुआ और शव को अपने साथ कासगंज ले गए। पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या करार दिया है और डॉक्टर को इसका जिम्मेदार मानते हुए जेल भेजा है। वाकया बीते सोमवार की रात करीब 12 बजे का है, जब नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के घर के बरामदे में पड़ोसियों ने महिला को जलते हुए देखा। आग की लपटों से घिरी महिला को पुलिस बुलाकर बचाया गया और जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान महिला ने डॉक्टर की पत्नी पर फोन करके घर बुलाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का बयान पुलिस को दिया। महिला की पहचान छर्रा सीएचसी पर तैनात आशा कार्यकर्ता विमला निवासी देवसैनी गोकुलेशपुरम, क्वार्सी के रूप में हुई। खुद क…