अलीगढ़ः चाची ने दिया ताना तो उसके बेटे को उतार दिया मौत के घाट, अपनी इस हरकत की वजह से पकड़ा गया आरोपी
अलीगढ़ः चाची ने दिया ताना तो उसके बेटे को उतार दिया मौत के घाट, अपनी इस हरकत की वजह से पकड़ा गया आरोपी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : 19 अक्तूबर को पालीमुकीमपुर थाने के गांव कल्याणपुर खेड़ा से अपहृत 11 वर्षीय मासूम का शव बरामद हो गया है। रिश्ते की चाची को सबक सिखाने के लिए बच्चे का अपहरण करने के बाद उसी दिन आरोपी ने हत्या कर दी। गांव से सात किलोमीटर दूर रामघाट में झाड़ियों के बीच गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया था। मासूम का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि वही किशोर है जिसने दो दिन पहले अपने अपहरण का स्वांग रचा और अपने मामा को फोन कर साढ़े तीन लाख रुपये की फिरौती मंगवाई थी। कल्याणपुर खेड़ा निवासी अमर सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अजय का 19 अक्तूबर को अपहरण हुआ था। 23 अक्तूबर को अमर सिंह के दरवाजे पर चिट्ठी मिली थी। उसमें अजय को छोड़ने के एवज में चार लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती की धनराशि पहुंचाने का पता गुजरात का दिया गया था। इसी परिवार के एक किशोर ने अपने अपहरण का नाटक रचा जिसे उसके गांव गोविंदपुर गनेशपुर निवासी दोस्त के साथ पुलिस ने डिबाई थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में सरसों के एक खेत से शनिवार को बरामद कर लिया था। पूछताछ में उसने पुलिस को मनगढ़ंत कहानियां सुनानी शुरू कीं तो उस पर शक गहराता…