अलीगढ़ | बैंक से रूपये निकालने जा रही किशोरी को मैक्‍स ने कुचला, गुस्‍साए लोगों ने लगाया जाम

अलीगढ़ | बैंक से रूपये निकालने जा रही किशोरी को मैक्‍स ने कुचला, गुस्‍साए लोगों ने लगाया जाम
रिपो० अभिषेक चौधरी अलीगढ़ : छर्रा कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रोड पर ग्राम भुडिया स्थित पीएनबी बैंक से अपनी दादी के साथ रुपये निकालने जा रही किशोरी को अज्ञात मैक्स गाडी ने टक्कर मार दी। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाडी को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आक्रोशित स्वजन ने अतरौली-छर्रा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर छर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से स्वजन को समझा बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क पार करते समय हुआ हादसा कोतवाली छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिखरना कलां निवासी भारती 18 पुत्री मदन लाल बुधवार को दोपहर में अपनी दादी लौंग श्री देवी के साथ भुडिया स्थित पीएनबी बैंक से रुपये निकलवाने जा रही थी। ग्राम भुडिया पर बैंक के सामने सडक पार करते समय कस्बा छर्रा की ओर से तेज गति से आ रही एक मैक्स गाडी ने भारती को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में चोट आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते आस पास मौजूद लोग दौड कर मौके पर पहुंचे। तब तक मौका पाकर चालक गाडी को लेकर अतरौली की ओर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम जानकारी पाकर भारती के स्वजन दौड क…