अलीगढ़ | अस्पताल से नवजात की चोरी, लाल साड़ी पहनी थी बच्ची को ले जाने वाली महिला, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ | अस्पताल से नवजात की चोरी, लाल साड़ी पहनी थी बच्ची को ले जाने वाली महिला, पुलिस जांच में जुटी
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय परिसर से एक नवजात की चोरी हो गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। चिकित्सालय का सीसीटीवी खराब होने के कारण सुराग मिलने में दिक्कत हो रही है। भुजपुरा अल्ताफ फैक्टरी के निकट रहने वाली साकिरा पत्नी रईस मोहम्मद को रविवार की रात करीब 11 बजे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि में करीब दो बजे उसने शिशु (बच्ची) को जन्म दिया। सोमवार को करीब 11-12 बजे छुट्टी कर दी गई। साकिरा की सास बच्ची को लेकर जेएसवाई का फॉर्म भरवाने गई थी। इस क्रम में उसने नवजात को एक महिला को सौंप दिया। आरोप है कि लाल साड़ी पहनी अनजान महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। मासूम बच्ची के पिता रईस मोहम्मद ने इसकी शिकायत चौकी में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दीपावली के समय से अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरे खराब है। इसकी वजह से जांच-पड़ताल में दिक्कत भी हो रही है। चौकी प्रभारी सुभाष मलिक, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह नवजात की तलाश में जुटे हैं। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चर्चा है कि अनजान महिला नवजात को गोद म…