अलीगढ़ | तनाव में अधिवक्ता ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
अलीगढ़ | तनाव में अधिवक्ता ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : थाना क्वार्सी क्षेत्र के विष्णुपुरी में एक अधिवक्ता ने बंद कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट लिखकर यह कदम उठाया है। जिसमें निजी कारणों व बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विष्णुपुरी निवासी एडवोकेट आशीष कुमार कौशल (55 वर्ष) पुत्र महेंद्र कुमार कौशल वरिष्ठ एडवोकेट थे। वह अलीगढ़ में ही प्रैक्टिस करते थे। विष्णुपुरी स्थित अपने मकान में अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहते थे। बेटा नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पत्नी शहर के जानेमाने स्कूल में शिक्षिका हैं। घर पर उनके का परिवार भी साथ ही रहता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर लगभग दो बजे अधिवक्ता अपने कमरे में गए थे और अंदर से कमरा बंद कर लिया था। लगभग एक घंटे बाद उन्होंने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। घटना के समय मृतक की पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। परिवार के अन्य लोगों ने जब गोली की आवाज सुनी तो वह कमरे …