बड़ी खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र संबोधन करते हुए किया बड़ा ऐलान , 3 कृषि कानून वापस लेगी सरकार
बड़ी खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र संबोधन करते हुए किया बड़ा ऐलान , 3 कृषि कानून वापस लेगी सरकार ब्यूरो डेस्क, ललित चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र के नाम संबोधन में एक बड़ा ऐलान करते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से हर कोई हैरान है। प्रधानमंत्री ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में सबसे पहले कहा कि आज देव दीपावली का पावन पर्व है और गुरू नानक देव जी का भी पवित्र प्रकाश पर्व है। मैं दुनिया के सभी लोगों को और सभी देशवासियों को इस पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैंने अपने 5 दशक के सार्वजनिक जीवन में किसानों की परेशानियों और चुनौतियों को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है। जब देश ने मुझे 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत के बदले उपज की सही कीमत मिले, इसके लिए भी अनेक कदम उठाए गए। सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल …