बुलंदशहर। भाजपा में महिलाओं, दलितों, गरीब, किसानों का सम्मान सुरक्षित : बेबीरानी मौर्य

बुलंदशहर। भाजपा में महिलाओं, दलितों, गरीब, किसानों का सम्मान सुरक्षित : बेबीरानी मौर्य
रिपो० राजेश शर्मा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने कहा कि दलितों का सम्मान केवल भाजपा में ही सुरक्षित है। 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बुधवार को भाजपा के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का प्रथम बार आगमन पर फूलमाला से स्वागत हुआ। बेबीरानी मौर्य ने सम्मान समारोह में जाटव समाज की महिला एवं पुरुषों को पटका पहनाकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य कहा कि वह जाटव समाज की बेटी हैं और जितना सम्मान उन्हें भाजपा में मिला है इतना कहीं नहीं मिल सकता। भाजपा में महिलाओं,दलितों, गरीब, किसानों का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा राजनीति सेवा भाव से करती है। दलित समाज के बच्चे कैसे पढ़ें, बेटियां कैसे पढ़ें एवं उन्हें वजीफा कैसे मिले, इसकी चिंता सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी ने की है। जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ही देश हित में कार्य करती है। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मलखान सिंह ने भाजपा में आए जाटव समाज के लोगों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मुंशीलाल गौतम, भाज…