बुलंदशहर। दूसरी बीवी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर फांसी से लटकाकर हुआ फरार
बुलंदशहर। दूसरी बीवी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर फांसी से लटकाकर हुआ फरार ब्यूरो ललित चौधरी मुस्कान की पिटाई की तस्वीरें दर्दनाक हैं. मुस्कान का पति उसे उसके मायके में पीट रहा है. आम इंसान के लिए तो सोचना भी मुश्किल है कि कोई अपनी पत्नी को इस तरह कैसे मार सकता है। बुलंदशहर। पत्नी की हत्या के पहले उसे बेरहमी से पीटते पति का वीडियो वायरल हो रहा है. पति जब अपनी पत्नी को उसके मायके में पीट रहा था तभी उसकी साली ने उसकी वीडियो बना लिया। पति पर आरोप है कि उसने अगले दिन पत्नी को फांसी पर लटका दिया और फरार हो गया. मुस्कान की पिटाई की तस्वीरें दर्दनाक हैं. मुस्कान का पति उसे उसके मायके में पीट रहा है. आम इंसान के लिए तो सोचना भी मुश्किल है कि कोई अपनी पत्नी को इस तरह कैसे मार सकता है. मुस्कान की बहन जीनत खान का कहना है, 'मेरी बहन को बहका कर शादी कर ली और उसे लेकर चला गया। बोल रहा था कि मैं अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा। दोनों शादीशुदा थे. उसने अपना पति छोड़ दिया, लेकिन उसने अपनी पत्नी नहीं छोड़ी। इसके बाद उसे मारा पीटा और परसों भी उसे खूब मारा था। उसके बाद उसने कल उसका फांसी लगाकर मार दिया और ताले में बंद करके चला गया। मुस्कान के पति हाशिम की एक और पत्नी थी, मुस्कान के घ…