अलीगढ़ में बेखौफ बदमाश! बेटे के सामने पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या

अलीगढ़ में बेखौफ बदमाश! बेटे के सामने पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : थाना सिविल लाइंस के मैरिस रोड चौराहे पर शुक्रवार रात पशु कारोबारी की हत्या के बाद शनिवार दोपहर भारी हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर परिजनों ने शव हड्डी गौदाम चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए परिजनों व समर्थकों ने पहले एम्बुलेंस का घेराव किया। जाम लगाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। परिजन एक करोड़ रुपये, सरकारी नौकरी व डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया। उधर मेयर मो. फुरकान व सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने लोगों को समझाया, जिसके बाद लोग शासन तक बात पहुंचाने के आश्वासन पर शांत हुए। जाम खुलवाया और शव को कब्रिस्तान तक भिजवाया। बता दें कि देहली गेट ख्वाजा चौक निवासी पशु व्यापारी कमाल खां उम्र 35 वर्ष पुत्र हनीफ खां की शुक्रवार रात उस समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई, जिस समय वह अपनी बीट कार से छोटे बेटे अबुजर व पड़ोसी किशोर को लेकर घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच रोडरेज में कार सवार नशे में धुत युवक ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में …