फिल्म जगत। जाह्नवी संग सारा ने किए केदारनाथ के दर्शन, बोलीं- वहां पहुंचे जहां से शुरुआत हुई

फिल्म जगत। जाह्नवी संग सारा ने किए केदारनाथ के दर्शन, बोलीं- वहां पहुंचे जहां से शुरुआत हुई
ब्यूरो ललित चौधरी बी-टाउन की दो खूबसूरत एक्ट्रेसेज सारा अली खान और जाह्न्वी कपूर इन दिनों केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंची हुई हैं. वहां पहुंचते ही सारा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड कर फैंस को इसकी जानकादी दी थी।  तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही यह वायरल हो गई और इंडस्ट्री के इस न्यू BFF से और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे थे। फैंस की डिमांड को सारा भले कैसे इग्नोर कर सकती थीं। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी और जाह्ववी के इस ट्रिप की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, तस्वीरों के आते ही फैंस व इंडस्ट्री फ्रेंड्स के रिएक्शन आने लगे हैं। वहीं इन तस्वीरों को देखकर वाकई में सारा के साथ जाह्नवी को देखना फैंस के लिए भी हैरानी की बात है, इनकी ये तस्वीरें फैंस को नया मेसेज दे रही हैं, अक्सर कैट फाइट के लिए मशहूर ये एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में इतनी क्लोज फ्रेंड्स भी हो सकती हैं। सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन के साथ लिखा है, वहीं पर हूं, जहां से सबकी शुरुआत हुई थी। #jaibholenath #grateful #blessed  सारा के इस कैप्शन के पीछे का राज यही है कि सारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआ…