अलीगढ़ में पहली बार वकीलों के लिए आईडी कार्ड, जिला जज ने इस कारण शुरू की कोशिश

अलीगढ़ में पहली बार वकीलों के लिए आईडी कार्ड, जिला जज ने इस कारण शुरू की कोशिश
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : पहली बार अलीगढ़ के वकीलों के लिए जिला जज ने आई-कार्ड जारी किए हैं. जनपद न्यायालय कैंपस में अब अधिवक्ताओं को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा जारी आई कार्ड को गले में लटकाकर रखना होगा. न्यायालयों में किसी भी वाद की पैरवी, जिरह आदि के लिए आई-कार्ड साथ रखना होगा. आगे बिना आई कार्ड कार्ड के कोर्ट में एंट्री भी रोकी जा सकती है. फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आई कार्ड अधिवक्ता दिनेश चंद्र गुप्ता ने प्रभात खबर को बताया कि अलीगढ़ के न्यायालयों में 5,000 से ज्यादा व्यक्ति अधिवक्ता बतौर न्यायिक कार्य में लगे हुए हैं. उनमें से कितने अधिवक्ता नियमित प्रैक्टिस कर रहे हैं, इसी बात को लेकर जिला जज नेआई कार्ड किया है. जो वकील वास्तव में नियमित प्रैक्टिस करते हैं, उनको दस्तावेज पूर्ण करने के बाद आई कार्ड जारी किए गए हैं. कोर्ट की सुरक्षा के लिए भी आई-कार्ड जरूरी कुछ दिनों पहले दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूटआउट, लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में वकील पर बम से हमले आदि मामलों को देखते हुए अलीगढ़ न्यायालय में भी जिला जज ने महसूस किया कि कोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से नियमित प्रैक्टिस करने वाले वक…