यूपी | दारोगा की भर्ती परीक्षा देने गई युवती से हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप
यूपी | दारोगा की भर्ती परीक्षा देने गई युवती से हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप डेस्क समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना कोसीकलां में एक युवती के साथ हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती आगरा से कोसीकलां परीक्षा देकर लौट रही थी. उसी दौरान युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के भाई में थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. चलकी कार में युवती के साथ गैंगरेप पुलिस ने बताया कि लड़की मंगलवार को आगरा में पुलिस दारोगा के लिए चल रही भर्ती में परीक्षा देने गई थी. पीड़िता का आरोप है कि शाम के समय कोई वाहन कोसीकलां के लिए नहीं मिला तो एक कार में बैठ गई. कार में पहले से ही तीन-चार युवक सवार थे. आगरा से कार दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आई तो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट की फिर सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने लड़की से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट कार सवार युवक उसे कोसीकलां के हाइवे के किनारे पर फेंक कर भाग निकले. रास्ते में निकलते कुछ लोगों ने घायल युवती को देख उसके परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने युवती क…