यूपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट की रखी आधारशिला, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और पिछली राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा
यूपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट की रखी आधारशिला, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और पिछली राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा ब्यूरो ललित चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की दोपहर नोएडा के जेवर में दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। बेहद कम समय में इसका निर्माण पूरा करने की योजना तैयार कर ली गई है। 2024 में यहां से पहली उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट उत्तर भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा। यहीं से देश विदेश के विमानों को सर्विस मिलेगी। आज भी 85 प्रतिशत विमानों को रिपेयरिंग आदि के लिए विदेश भेजते हैं। अब ये एयरपोर्ट इस स्थिति को भी बदलने में मदद करेगा। यह एयरपोर्ट शुरू होते ही यूपी पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा। यह उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्यों की पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यूपी की छवि नकारात्मक बनाकर रखी गई। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का अब तक सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। इस…