यूपी। मैरिज होम में रेप की कोशिश के बाद किशोरी की हत्या, मौसेरा भाई ही निकला आरोपी
यूपी। मैरिज होम में रेप की कोशिश के बाद किशोरी की हत्या, मौसेरा भाई ही निकला आरोपी ब्यूरो ललित चौधरी मेरठ में शादी के मंडप में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या उसी के मौसेरे भाई ने की थी। इसका राजफाश खुद आरोपी ने पुलिस के सामने किया है। युवती की हत्या का आरोपी उसका मौसेरा भाई विशाल पिलखुवा, हापुड़ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौसेरा भाई युवती से एकतरफा प्रेम करता था। इसको लेकर उसके मन में क्या है, इसका अंदाजा शायद युवती को भी नहीं था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। बता दें कि गढ़ रोड स्थित रेड कारपेट मंडप में सोमवार रात शादी समारोह में दूल्हे की भांजी की हत्या हो गई थी। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कहते हुए पुलिस से शिकायत की थी। मौके से एक सिपाही रवि बालियान भी पकड़ा गया था, जिसको आरोपी समझकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सिपाही और मंडप संचालकों की भी जांच की। कमरे में ले जाकर की हत्या मंगलवार देर रात पुलिस ने युवती के मौसेरे भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के…