यूपी। सड़क हादसे में हुई दो बच्चों की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में शव बदलने पर हुआ हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी। सड़क हादसे में हुई दो बच्चों की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में शव बदलने पर हुआ हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। सड़क दुर्घटना में मृत दो बच्चों के शव पोस्टमार्टम हाउस पर बदल गए। एक बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दूसरे बच्चे के परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने भी रात में ही बच्चे को दफना दिया। बृहस्पतिवार सुबह दूसरे बच्चे के परिजन पहुंचे और कपड़े देखकर अपना बच्चा न होने की बात कहने लगे। इस पर कर्मचारियों के होश उड़ गए। परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि बुधवार रात को खुर्जा क्षेत्र की अलीगढ़ चुंगी पर बस की टक्कर से बाइक सवार एक महिला जन्नत और ढाई वर्षीय बच्चे समद की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। वहीं, नगर के मोहल्ला फैसलाबाद में घर के बाहर खेलने के दौरान दो वर्षीय आतिफ को कार ने कुचल दिया था। नगर पुलिस ने भी बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया था। फैसलाबाद निवासी आतिफ के परिजनों की मांग पर बच्चे का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने लापरवाही करते हुए आ…