अलीगढ़ | भाजपा नेता के बीयर के ठेके पर सैल्समैन से 47 हजार की लूट

अलीगढ़ | भाजपा नेता के बीयर के ठेके पर सैल्समैन से 47 हजार की लूट
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर भाजपा नेता जितेंद्र कुमार के बीयर के ठेके पर शुक्रवार को दिनदहाड़े सेल्समैन से 47 हजार रुपये की लूट हो गई। एक युवक ने पहले बीयर खरीदी। फिर तमंचा दिखाकर अंदर घुस गया और गल्ले में रखी रकम निकाल ली। इसके बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर भाग गया। लूट की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। बदमाश की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। भाजपा के सिविल लाइंस मंडल में महामंत्री किशनपुर निवासी जितेंद्र कुमार का रामघाट रोड पर अतरौली अड्डा के पास बीयर का ठेका है। यहां मोहन नगर निवासी जयवीर सिंह सेल्समैन हैं। जयवीर के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक ठेके पर आया। उसने सौ-सौ रुपये के दो नोट दिए और दो बीयर मांगी। जयवीर ने बीयर निकालकर दे दीं और अन्य काम में लग गए। इधर, युवक ने बीयर न उठाकर तमंचा निकाल लिया और गेट खुलवाकर दुकान के अंदर घुस आया। जयवीर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक ने गल्ले में रखे 47 हजार 935 रुपये निकाल लिए और बीयर भी उठा ली। इसके बाद बाहर से शटर बाहर से बंद कर भाग गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी …