अलीगढ़ | 35 साल से फरार आरोपी दबोचा, जमानतियों की कुर्की तक करवा दी
अलीगढ़ | 35 साल से फरार आरोपी दबोचा, जमानतियों की कुर्की तक करवा दी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : अपराध की कुछ फाइलें ऐसी होती हैं, जो धूल फांकती रहती हैं। साल-दर-साल गुजरते रहते हैं और आरोपित भी जुर्म भूलकर नई दुनिया शुरू कर देता है। लेकिन, कानून के शिकंजे से कभी कोई बच नहीं पाता। कुछ ऐसा ही देहलीगेट थाना क्षेत्र के साढ़े तीन दशक पुराने एक मामले में हुआ। पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित आरोपित को 35 साल बाद दबोचा है। इस बीच सिर्फ आरोपित ही नही, बल्कि उसके जमानतियों के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई हो चुकी थी। जेल जाने से पहले आरोपित ने कहा, इतने साल बाद गिरफ्तारी की उसे उम्मीद भी नहीं थी। यह है मामला पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1986 में जंगलगढ़ी बाईपास निवासी शफीक के खिलाफ जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोपित ने मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों पर डंडे से हमला किया था। उस दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन, कुछ समय बाद आरोपित को जमानत मिल गई, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गया। बाद में, अदालत ने कई बार आरोपित के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए। लेकिन, आरोपित हाजिर नहीं हुआ। इस पर कुर्की की …