अलीगढ़ | आज जिले में घूमेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद

अलीगढ़ | आज जिले में घूमेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद
डेस्क समाचार दर्पण लाइव मथुरा में रविवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद देर रात यह यात्रा अलीगढ़ पहुंची। खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस में विश्राम किया। आज डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सानिध्य में यात्रा अलीगढ़ में भ्रमण करेगी। हरदुआगंज और 12 नंबर नरौना में डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यात्रा के साथ करीब पांच घंटे रहेंगे। जबकि महानगर में 43 स्थानों पर यात्रा के स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री चौ. उदयभान सिंह रविवार देर शामअलीगढ़ पहुंच गए, जबकि यात्रा के साथ एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर सहित कई नेता मौजूद रहे। देर शाम जन विश्वास यात्रा मथुरा से अलीगढ़ के लिए निकली। रात दस बजे के लगभग बेसवां में भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिला महामंत्री पंकज पवार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी आदि ने स्वागत किया। इगलास में यात्रा के साथ आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का विधायक राजकुमार सहयोगी व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज और अन…