अलीगढ़ | छावनी में तब्दील रहा इलाका, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का अंतिम संस्कार

अलीगढ़ | छावनी में तब्दील रहा इलाका, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का अंतिम संस्कार
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जहरीली शराब प्रकरण में आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की मौत के बाद शनिवार को पूरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा हुआ। स्वजन रेनू के पति ऋषि शर्मा, बेटे कुणाल समेत छह लोगों को पैरोल पर लाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी व सीएम योगी समेत पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एलान किया कि ऋषि के पैरोल पर आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि, अदालत ने पैरोल की अर्जी अस्वीकार कर दी। इसके बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। करीब चार घंटे की जिद्दोजहद व राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्वजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद देर शाम को पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस सुरक्षा में शव को जवां ले जाया गया। जहां रात में शव का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान भी पूरा इलाका छावनी बना रहा। 28 मई को शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला लोधा क्षेत्र के करसुआ में 28 मई को जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। इसमें 104 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने 33 मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें जवां थाना में दर्ज हु…