बुलंदशहर। अजय हत्याकांड : मुखबिरी के शक में दोस्तों ने ही की थी अजय की हत्या, बेरहमी से की थी अजय की हत्या, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - जानिए क्या हैं पूरा मामला
बुलंदशहर। अजय हत्याकांड : मुखबिरी के शक में दोस्तों ने ही की थी अजय की हत्या, बेरहमी से की थी अजय की हत्या, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - जानिए क्या हैं पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। लापता अजय की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने इसका खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मुखबिरी के शक में अजय की हत्या की। मुख्य आरोपी गोल्डी और लोकेश ने हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस शव की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों 29 नवंबर को शिकारपुर नगर की नई आबादी मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का पुत्र अजय लापता हो गया था। परिजनों ने तहरीर देकर बताया था कि 29 नवंबर की दोपहर एक बजे शिवलोक कॉलोनी निवासी गोल्डी उर्फ दीपांशु अपनी शादी की पार्टी देने के बहाने अजय को बुलाने आया था। उसके साथ तैयबपुर निवासी लोकेश उर्फ भाटी, खुर्जा बस अड्डा निवासी शिवम, हाथरस निवासी सागर ठाकुर और फरीदाबाद निवासी सागर ठाकुर, तैय्यबपुर निवासी सुमित ने तहसील के पास हनी शर्मा के होटल पर शादी की पार्टी की। देर रात 11 बजे तक अजय के वापस न लौटने पर उसकी तलाश की। बाद में परिजन होटल पहुंचे जहां अजय की मोटरसाइकिल खड़ी थी। पूछने पर होटल …