बुलंदशहर । पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीजेपी जिला महामंत्री को धमकाने का आरोप - देखे वायरल वीडियो।

बुलंदशहर । पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीजेपी जिला महामंत्री को धमकाने का आरोप - देखे वायरल वीडियो।
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। थाना अहमदगढ़ में डिबाई विधानसभा सीट से पूर्व सपा विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का वायरल वीडियाे सामने आया है. इसमें उनकी भाजपा के जिला महामंत्री के साथ कहासुनी होती नजर आयी. गुड्डू पंडित पर अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का वायरल वीडियो,, इस वीडियो में भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व विधायक एक दूसरे से बाहर मिलने की बात कहते नजर आए. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया. वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और भाजपा के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह के बीच नोंकझोंक होती नजर आयी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार शाम अहमगढ़ क्षेत्र में हुई एक शादी समारोह का है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का आरोप है कि कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा जिला महामंत्री गिरिराज सिंह ने एक जाति विशेष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. जब उन्होंने इसका विरोध किया गया, तो गिरिराज सिंह ने उनसे कहा कि वो किसी भी जाति के ठेकेदार नहीं हैं. वहीं भाजपा के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह का आरोप है कि जब वह कार्यक्रम में …