बुलंदशहर। पति कर रहा था दूसरा निकाह, पत्नी ने पहुंचकर रुकवाया
बुलंदशहर। पति कर रहा था दूसरा निकाह, पत्नी ने पहुंचकर रुकवाया रिपो० राजेश शर्मा कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति के दूसरे निकाह की जानकारी होने पर पत्नी ने मौके पर पहुंचकर निकाह रुकवा दिया। सिकंदराबाद निवासी व्यक्ति रविवार को खुर्जा में निकाह करने के लिए पहुंच गया। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में तैयारियां होने लगीं। इसी दौरान व्यक्ति की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद निकाह करने आया व्यक्ति छत के रास्ते फरार हो गया। थाना पुलिस को मामले की सूचना मिली थी, जिसमें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। पुलिस का कहना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।