बुलंदशहर। RLD नेता हाजी युनिस के काफिले पर हुआ हमला में, एक की मौत चार गम्भीर रूप से घायल, 6 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, एसएसपी ने किया पांच लोगो पर 25 - 25 हजार रूपए का इनाम घोषित - जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर। RLD नेता हाजी युनिस के काफिले पर हुआ हमला में, एक की मौत चार गम्भीर रूप से घायल, 6 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, एसएसपी ने किया पांच लोगो पर 25 - 25 हजार रूपए का इनाम घोषित - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वे मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति भी हैं। कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनके काफिले हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूनुस ने उनके काफिले पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में छह लोगों को नामज़द किया है, जिसमें उनके चार भतीजे शामिल हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने आठ से 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपनी शिकायत में यूनुस ने कहा कि उनके भतीजों अनस, दानिश, ज़ैद और असद ने अपने दोस्त, नवेद व हारिस के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बड़े भाई हाजी अलीम और उनकी पत्नी रिहाना की हत्या का मुकदमा लड़ रहे हैं, जिसमें उनके भतीजों की संलिप्तता है। आरोपी दानिश, ज़ैद,असद, नवेद और हारिस समेत पांचों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसएसपी शीघ्र गिरफ्तारी क…