बुलंदशहर। मामूली कहासुनी पर युवक के सिर में ईट मारकर युवक को किया घायल

बुलंदशहर। मामूली कहासुनी पर युवक के सिर में ईट मारकर युवक को किया घायल
ब्यूरो ललित चौधरी खुर्जा क्षेत्र में सिर में ईट मारकर युवक को घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। उपचार कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी अर्जुन ने बताया कि रविवार शाम वह गली में बैठा हुआ था। जहां दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपितों ने गाली-गलौच की और विरोध करने पर सिर में ईट मारकर अर्जुन को घायल कर दिया।  शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार कराने के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।