बुलंदशहर। जिला मुख्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन, पंजाब नेशनल बैंक में किसानों के खातों में हो रही गड़बड़ी - बीरपाल सिंह
बुलंदशहर। जिला मुख्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन, पंजाब नेशनल बैंक में किसानों के खातों में हो रही गड़बड़ी - बीरपाल सिंह रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। सलेमपुर भारतीय किसान यूनियन बुलन्दशहर के जिला मुख्यालय सलेमपुर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की नलकूप की मोटर चोरी होने,आवारा पशुओं से फसल की बर्बादी, बिजली ट्रांसफार्मर, पशु चिकित्सालय और पंजाब नेशनल बैंक में खातों में हो रही गड़बड़ी और भी अनेक समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। पंचायत में नरेश प्रधान ढूंसरी के द्वारा पंचायत में आए जिला अध्यक्ष बब्बन प्रधान, समेत समस्त पदाधिकारियों का माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया बैठक की अध्यक्षता केहर सिंह, एवं संचालन दयानंद राजौरा, के द्वारा किया गया। जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, ने बताया कि से कई महीने से सलेमपुर थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूप की मोटर चोरों के द्वारा चोरी की जा रही है बार-बार थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं से किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है रात्रि में किसान भय के कारण अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे है सतपाल सिंह, ने बताया कि आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसल को बर्बाद किया जा रहा है जिससे किसान …