बुलंदशहर। पुलिस ने लूटी गई बंदूक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बुलंदशहर। पुलिस ने लूटी गई बंदूक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। कोतवाली पुलिस ने लूटी गई बंदूक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दो अभियुक्त अभी फरार चल रहे है जिनकी तलाश में अभी पुलिस जुटी हुई है।  बुलन्दशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया व शिकारपुर सीओ विकास चौहान के कुशल निर्देशन में थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त प्रवीण पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम जानीपुर कला थाना शिकारपुर को एक बंदूक बारह बोर डबल बैरल मय दो जिंदा कारतूस और कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बरामद डबल बैरल बंदूक थाना नोलिज पार्क ग्रेटर नोएडा पर दर्ज मुकदमा संख्या 369/21 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटी गई बरामद हुई है। पूछताछ में अपने दो साथियों के नाम सूरज पुत्र स्व. जगवीर , ललित उर्फ गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जानीपुर कला थाना शिकारपुर बताया गया है जो मौके से फरार हो गए थे।  अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर 472/21 धारा 25/27 आर्म एक्ट 411/414 भादवि पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त प्रवी…