बुलंदशहर। श्री संतोष मेमोरियल सेवा संस्थान ने सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सी, जर्सी पा कर बच्चे खुशी से झूम उठे
बुलंदशहर। श्री संतोष मेमोरियल सेवा संस्थान ने सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सी, जर्सी पा कर बच्चे खुशी से झूम उठे रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। अनूपशहर तहसील के गांव मलकपुर में श्री संतोष मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय पर जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री संतोष मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी पर दर्जन भर गांवों के 101 जरूरतमंद ग्रामीण आंचल की गरीब बेसहारा अनाथ बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए निशुल्क जर्सी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राकेश चौहान डायरेक्टर एम एस एम ई उत्तर प्रदेश भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक विशंभर दयाल शर्मा द्वारा की गई एवं संचालन संस्थान के डायरेक्टर ठा. विजय राघव ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के डायरेक्टर ठाकुर विजय राघव ने बच्चों से ज्ञान अर्जित कर गांव व देश का नाम रोशन करने को कहा बच्चे ही देश का भविष्य हैं संस्थान के विद्यालय का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ग्रामीण अंचल से जरूरतमंद बेसहारा बच्चों को शिक्षित बनाना है उन्होंने बताया हमारे आसपास काफी ऐसे लोग होते हैं जिन…