बुलंदशहर। हाजी यूनुस के काफिले पर हमले का खुलासा, 5 शूटरों ने बरसाई गोलियां - दो ने करी रेकी ..... जानिए क्या है पूरा मामला
बुलंदशहर। हाजी यूनुस के काफिले पर हमले का खुलासा, 5 शूटरों ने बरसाई गोलियां - दो ने करी रेकी ..... जानिए क्या है पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी रालोद नेता हाजी यूनुस के काफिले पर कार सवार पांच शूटरों ने गोलियां बरसाईं थीं, जबकि दो बदमाशों ने बाइक पर सवार रहकर रेकी की थी। अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री ही विवाद की मुख्य वजह सामने आई है। पांच दिसंबर को हाजी यूनुस के काफिले पर हुए हमले के एक हमलावर को स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित हारिस ने हमले की साजिश रची थी। बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए घटनास्थल पर सिम से कॉल करने की बजाय व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग किया था। हालांकि कार की लोकेशन का पता करते-करते पुलिस टीम बदमाशों तक पहुंच ही गई। दो बदमाश गैर जनपद के और दो बुलंदशहर के हमले के दौरान शामिल रहे। सिकंदराबाद के निवासी हमलावर लाखन गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर हापुड़ होते हुए गाजियाबाद और फिर दिल्ली पहुंचे, जहां एक अस्पताल में गोली लगने से घायल हमलावर लाखन का उपचार कराया गया। इसके बाद बदमाशों ने अपने मोबाइल और कार ठिकाने लगा दी थी। कार मालिक की भी शिनाख्त हो गई है। सात लाख में किया था असलाहों का इंतजाम एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सात ला…