बुलंदशहर। ड्रोन कैमरा की निगरानी और बोट की मदद से छठे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, पुलिस ने दो आरोपियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए

बुलंदशहर। ड्रोन कैमरा की निगरानी और बोट की मदद से छठे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, पुलिस ने दो आरोपियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए
रिपो० रिशू कुमार ड्रोन कैमरा की निगरानी में व बोट की मदद से पुलिस ने अजय के शव की तलाश में काली नदी में छठे दिन भी चलाया सर्च अभियान। पुलिस ने दो आरोपियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए भेजा। शिकारपुर : नगर के मौहल्ला शिव लोक कॉलोनी निवासी अजय शर्मा का अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद अजय शर्मा के शव को काली नदी में फेंक दिया है आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छठे दिन भी शनिवार को काली नदी में सर्च अभियान चलाया है। लेकिन शव नहीं मिला अजय शर्मा, की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लिया है जिन्होंने ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अजय शर्मा, की उसी रात ब्लेड से गले पर वार कर हत्या कर दी थी और शव को काली नदी में फेंक दिया था। छठे दिन शनिवार एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार, के नेतृत्व में पुलिस ने आंचरू कला से रामपुर तक  काली नदी में अजय शर्मा, के शव की बरामदगी के लिए ड्रोन कैमरा की निगरानी व बोट की मदद से सर्च अभियान चलाया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर…