बुलंदशहर। अग्रसेन चौक बनवाने के लिए युवा अग्रवाल वैश्य महासभा को मिली जगह, खुशी की लहर
बुलंदशहर। अग्रसेन चौक बनवाने के लिए युवा अग्रवाल वैश्य महासभा को मिली जगह, खुशी की लहर रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। युवा अग्रवाल वैश्य महासभा शिकारपुर को अग्रसेन चौक बनवाने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिकारपुर के सामने कॉर्नर पर जगह मिलने पर खुशी जाहिर की है। युवा अग्रवाल वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने अग्रसेन चौक के लिए मिली भूमि को जेसीबी द्वारा समतल कराया महासभा ने राज्य मंत्री, का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि गत दिनों संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं युवा अग्रवाल वैश्य महासभा की टीम ने राज्य मंत्री अनिल शर्मा से श्यामलाल डिग्री कॉलेज पर जा कर मुलाकात की वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री से मनीष कुमार गुप्ता, दिपू सिंघल, हरीश सिंघल, ने शिकारपुर में अग्रसेन चौक बनवाने की मांग की थी। राज्य मंत्री ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन एवं तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी को दो दिन के अन्दर जगह चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिससे विभाग ने अग्रसेन चौक के लिए जगह चयन किया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर युवा अग्रवाल वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष हरीश सिंघल, मनीष कुमार गुप्ता, दीपू सिंघल प्लाई बोर्ड वाले, विमल …