बुलंदशहर। पुरानी रंजिश के चलते युवक से की मारपीट, बाद में किया अपहरण का प्रयास

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर के खुर्जा की चन्द्रलोक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को अपहरण कर लिया। आरोपी बदमाशों ने युवक को पीटकर दो घण्टे बाद मुंडाखेड़ा चौराहे पर छोड़ दिया।

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया। वही पीड़ित परिवार की ओर से आरोपों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

खुर्जा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने मुताबिक पीड़ित युवक तुषार का छह माह पहले आरोपी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात पर 2 दिन पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह आरोपी के साथी ने युवक को फोन करके चंद्रलोक कॉलोनी बुलाया था।

वहीं पर दोनों के बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गई। आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित को कार में बैठा कर ले गया और उसको मुंडाखेड़ा चौराहे पर फेंक दिया।