माफ कीजिएगा... हम कटरीना-विक्की की शादी की फोटो नहीं छाप रहे, अखबार का यह कदम लोगों को आया पसंद
माफ कीजिएगा... हम कटरीना-विक्की की शादी की फोटो नहीं छाप रहे, अखबार का यह कदम लोगों को आया पसंद ब्यूरो ललित चौधरी एमपी के इंदौर से निकलने वाले एक अखबार ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को हटकर श्रद्धांजलि दी है. अखबार ने उनके निधन पर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबर नहीं छापी. अखबार ने लिखा- ‘माफ कीजिएगा...हम कटरीना की शादी का फोटो नहीं छाप रहे. क्योंकि, आज उस ग्लैमर से ज्यादा जरूरी है यह पवित्र स्मरण…’ इस खबर की कटिंग देशभर में वायरल हो गई है। इंदौर. ‘माफ कीजिएगा…हम कटरीना की शादी का फोटो नहीं छाप रहे. क्योंकि, आज उस ग्लैमर से ज्यादा जरूरी है यह पवित्र स्मरण…’ यह मध्य प्रदेश के इंदौर से छपने वाले अखबार की खबर की कटिंग है, जो वायरल है. इस खबर की कटिंग में तस्वीर है सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की शादी की. इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘इसे दुर्योग ही कहेंगे कि जीवन पथ पर एक साथ चलने का उस समय का वादा हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना में इस तरह के दुखांत रूप में सामने आया. राष्ट्र के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले इस दंपति के इस पवित्र स्मरण की खातिर ग्लैमर को नजरअंदाज तो किया ही जा सकत…