अलीगढ़ में जयंत का एलान- सरकार बनी तो एक करोड़ को देंगे रोजगार, किसान सम्मान निधि करेंगे दोगुना
अलीगढ़ में जयंत का एलान- सरकार बनी तो एक करोड़ को देंगे रोजगार, किसान सम्मान निधि करेंगे दोगुना डेस्क समाचार दर्पण लाइव राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार आने पर पांच साल में एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। आज ही के दिन अगले वर्ष किसान दिवस पर किसान सम्मान निधि छह हजार से दोगुना करके 12 हजार कर देंगे। इसलिए इगलास सहित प्रदेश से सपा-रालोद गठबंधन को जिताओ, प्रदेश में सरकार बनाओ, तभी इगलास की मशहूर चमचम खाने आऊंगा। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि आज तक मोदी ने अपने घर में भी माफी नहीं मांगी होगी। नोटबंदी के दौरान हुई दुश्वारियों के बाद भी उन्होंने देश की जनता से माफी नहीं मांगी, लेकिन किसानों से माफी मांगी है। यह हमारी आप सब की जीत है। यह किसानों की जीत है। भाजपा को एहसास हो गया है कि वह किसानों से लोहा लेगें तो हार जाएंगे। वह बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर इगलास में आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ हम सबके के लिए शुभ संकेत है। अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है, चौधरी चरण सिंह के पुराने समीकरण लौटाने के लिए यह सही होगा। च…