साल 2021 का आखिरी दिन। हर हाल में निपटा ले ये पांच काम, नहीं तो नए साल में हो सकती है मुसीबत

साल 2021 का आखिरी दिन। हर हाल में निपटा ले ये पांच काम, नहीं तो नए साल में हो सकती है मुसीबत
ब्यूरो ललित चौधरी आज साल 2021 का आखिरी दिन है। आज कई काम करने का भी आखिरी दिन है और आपको आज हर हाल में इनको निपटा लेना चाहिए, नहीं तो नए साल में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं वो जरूरी काम Last Date: आज साल 2021 का आखिरी दिन है. कल से हम नए साल (New Year) में चले जाएंगे, जिसका सभी को इंतजार है, लेकिन साल का यह आखिरी दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है. दरअसल ऐसे कई काम हैं जिन्हें करने का भी आज आखिरी दिन है और आपको आज हर हाल में इनको निपटा लेना चाहिए, नहीं तो नए साल में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. चलिए हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे जरूरी काम, जिन्हें अगर आपने अब तक नहीं किया है तो आज हर हाल में कर लेना चाहिए। 1. ITR फाइलिंग अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो आज रात 12 बजे से पहले तक उसे हर हाल में कर लें, दरअसल वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लग सकता है। 2. डीमैट खातों की केवाईसी केवाईसी (KYC) यानी Know Your Customer न सिर्फ बैंक खातों के लिए…