पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन
डेस्क समाचार दर्पण लाइव देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लग गया है तो कई प्रदेशों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. इस बीच ओमिक्रॉन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर रात देशवासियों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा. जिस तरह से देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में पीएम मोदी का वैक्सीनेशन पर ये ऐलान राहत भरा है. पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है. मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि panic नहीं करें सावधान सतर्क रहें. मास्क हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को याद रखें. उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने इस साल 16 जनवरी …