अलीगढ़ में अमित शाह की रैली में निजी बसें देने से इंकार

अलीगढ़ में अमित शाह की रैली में निजी बसें देने से इंकार
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए महानगर मिनी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अपनी बसों को देने से इंकार कर दिया है। इसके बाद अधिकारी अन्य जनपदों से बसें मंगाने में जुट गए हैं। 100 स्कूल बसों को भी मंगाया गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। दूसरी तरफ, यहां के बस ऑपरेटर अन्य जनपदों के मालिकों से भी बसें ने भेजने की बात कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा की रैली में एक भी निजी बस नहीं लगने दी जाएंगी। मंगलवार की दोपहर महानगर निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने वार्ता की। पदाधिकारियों ने डग्गामारी न रुकने और आधे परमिट पर बसें नहीं चलने देने की समस्या रखी। अधिकारियों ने कहा कि आपकी समस्या का अभी समाधान नहीं कर सकते हैं। इस पर पदाधिकारियों ने भी कहा कि भाजपा को हम अपनी बसें नहीं दे सकते हैं, न ही रैली में बसें लगने देंगे। अहयोगात्मक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलाएंगे एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप …