यूपी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर तंज, कहा - पहले अपराधी को पकड़ते ही उसे छुड़ाने के लिए मियां भाई का फोन आ जाता था..... जानिए और क्या बोले - स्वतंत्र देव सिंह
यूपी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर तंज, कहा - पहले अपराधी को पकड़ते ही उसे छुड़ाने के लिए मियां भाई का फोन आ जाता था..... जानिए और क्या बोले - स्वतंत्र देव सिंह ब्यूरो ललित चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बुलंदशहर जिले में जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित बुलन्दशहर, डिबाई व जहाँगीराबाद में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 की तर्ज पर ही योगी-मोदी की लहर चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साफ नीयत और सही विकास के सामने सपा, बसपा और कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा। यूपी की जनता के मन और मत की दिशा स्पष्ट है और वह भाजपा के साथ है। उन्होंने दोहराया कि सबका साथ मिलने से ही सबका विकास होता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो हाल ये था कि जब भी अपराधी पकड़े जाते थे तो मियां भाई का फोन आ जाता था और अपराधी छोड़ दिए जाते थे। राष्ट्रवाद के समर्थन में उठी आवाज कमज़ोर ना पड़ने दें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करना किसी एक वर्ग के बूते की बात नहीं है, राष्ट्रवाद का धर्म निबाहने के लिए अपनी जाति, धर्म, परिवार और समाज से ऊपर उठना होगा और राष्ट्र के लिए मतदान करना होगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने बीते पांच सालों में ये साबित कर दिया है कि ज…