यूपी। शादी करने से प्रेमी ने किया इनकार तो बोली प्रेमिका - " तीन दिन में शादी नहीं की तो जेल जाने के लिए हो जा तैयार"

यूपी। शादी करने से प्रेमी ने किया इनकार तो बोली प्रेमिका - " तीन दिन में शादी नहीं की तो जेल जाने के लिए हो जा तैयार"
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी।  बरेली जिले से प्यार में धोखा देने का बाद प्रेमिकाओं की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। जहां एक युवती ने लिव-इन-रिलेशनशिप (Live in relationship) में रहने के बाद बिजली विभाग के जेई पर रेप (Rape) का आरोप लगाया। युवता के अनुसार, आरोपी जेई उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था, कुछ समय बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। हालाकि, महिला ने जेई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर मिलने ही जेई को हिरासत में ले लिया वहीं, युवती के आरोपों के साथ साथ जेई पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहा है। जिसके बाद से दोनों पक्षों में पंचायत चल रही है। बुलंदशहर के जेई सीबीगंज में हैं तैनात जेई मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। वह इस समय सीबीगंज के बिजली विभाग के स्टोर में तैनात है। उसका बदायूं में सहसवान की रहने वाली एक युवती के साथ 2018-19 में प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में दो साल तक लिव इन में रहने लगे। इस दौरान जेई ने उसकी प्रेमिका की प्राइवेट जॉब यह कहते हुए छुड़वा दी कि पढ़ाई कर तैयारी करे। …