यूपी | शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी बने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, कुरान की 26 आयतों को दी थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
यूपी | शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी बने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, कुरान की 26 आयतों को दी थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती ब्यूरो ललित चौधरी वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं. वहीं इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। यूपी वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार किया है, गाजियाबाद के डासना मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ आज उन्होंने सनातन धर्म को स्वीकार किया और तिलक लगाकर, कलावा बांधकर, गले में रुद्राक्ष पहनकर वसीम रिजवी का नाम अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है। वसीम रिजवी से पूछा गया ये बड़ा सवाल उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने डर की वजह से सनातन धर्म स्वीकार किया है या फिर अपनी मर्जी से, इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने किसी डर से सनातन धर्म स्वीकार नहीं किया है, बल्कि मैंने अपने दिल से इस धर्म को स्वीकार किया है. मैं अपने फैसले खुद लेता हूं और सनातन धर्म को स्वीकार करने का फैसला भी मेरा ही है. मेरा परिवार मेरे इस फैसले से सहमत है या नहीं मुझे इससे कोई लेना देना नहीं है. अगर म…