यूपी। जहरीली शराब कांड की आरोपी बंदी रेनू शर्मा की उपचार के दौरान मौत पर पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा, सरकार विरोधी परिजनों ने जमकर की नारेबाजी, परिजनों ने अन्य जिलों के अधिकारियों से पोस्टमार्टम कराने की मांग

यूपी। जहरीली शराब कांड की आरोपी बंदी रेनू शर्मा की उपचार के दौरान मौत पर पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा, सरकार विरोधी परिजनों ने जमकर की नारेबाजी, परिजनों ने अन्य जिलों के अधिकारियों से पोस्टमार्टम कराने की मांग
ब्यूरो ललित चौधरी अलीगढ़ जहरीली शराब कांड की आरोपी बंदी रेनू शर्मा की उपचार के दौरान मौत के बाद अब उसे पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों की मांग है कि जब तक रेनू शर्मा के पति व बेटे को पैरोल पर नहीं छोड़ा जाएगा तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। परिजनों ने पोस्टमार्टम अन्य जिले के अधिकारियों से भी कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा विधायक दलवीर सिंह, बुलंदशहर के विधायक गुड्डू पंडित समेत अन्य नेताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आरोपी रेणु शर्मा की सशर्त जमानत मंजूर कर ली थी। रेणू पर अलीगढ़ के जवा थाने में गैर इरादतन हत्या, खाद्य अपदूषण, धोखाधड़ी और एक्साइज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह 29 मई 2021 से जेल में बंद है।  रेणू की जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति राजबीर सिंह ने सुनवाई की थी। याची का कहना था कि वह निर्दोष है और उसे फर्जी आरोपों में फंसाया गया है। उसका नाम प्राथमिकी में नहीं है। सह अभियुक्त कपिल के बयान के आधार पर उसका नाम जोड़ा गया। घटना में उसकी कोई स…