अलीगढ़ : तालानगरी में हार्डवेयर फैक्ट्री से लाखों का माल पार, चोरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम
अलीगढ़ : तालानगरी में हार्डवेयर फैक्ट्री से लाखों का माल पार, चोरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़ के तालानगरी में एक हार्डवेयर फैक्ट्री से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया. मामला अलीगढ़ थाना हरदुआगंज के तालानगरी का है जहां कलियान संस्कार एंटरप्राइजेज (हार्डवेयर) की फर्म में सोमवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. हरदुआगंज थाना क्षेत्र के तालानगरी में राजेंद्र सिंह की सेक्टर-1 में कलियान संस्कार एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म हैं जिसको चोरों ने अपना निशाना बनाया. सोमवार रात को चोरों ने फर्म पर धावा बोल दिया और फर्म से चोरों ने बेल्डिंग मशीन, एल्ड्रॉप और हैंडल आदि सामान को पार कर दिया. मंगलवार को सुबह जब मालिक फैक्ट्री पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई . पीड़ित ने आनन-फानन में थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पीडित के मुताबिक चोरों ने 1.20 लाख का माल चोरी किया है. पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर अलीगढ़ के तालानगरी में हार्डवेयर फैक्ट्री से चोरों ने रातो-रात लाखों का माल पार कर दिया जिसकी जानकारी मालिक को सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर हुई. पीड़ित ने आनन-फानन में थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और …