बाहुबली गुडडू पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया गंभीर आरोप - जानिए क्या है पूरा मामला, देखें विडियो....
बाहुबली गुडडू पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया गंभीर आरोप - जानिए क्या है पूरा मामला, देखें विडियो.... ब्यूरो ललित चौधरी गुड्डू पंडित डिबाई सीट से साल 2007 में बसपा के टिकट पर राजवीर सिंह को हरा चुके हैं शिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया था गुड्डू पंडित का आरोप है कि प्रशासन ने सांसद राजवीर सिंह के कहने पर नामांकन रद्द कर दिया है। बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सांसद बेटे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुड्डू पंडित का आरोप है कि कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। दरअसल इसी महीने सपा की शरण में गये गुड्डू पंडित को अखिलेश यादव ने बुलंदशहर से टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वो अपनी गोटी शिवसेना में फिट कर लिये। शिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से बीते 21 जनवरी को बड़े ही गाजे-बाजे के साथ नामांकन दखिल किया था। लेकिन बुलंदशहर के जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुड्डू पंडित का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया है। इसी बात पर नाराज गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया है कि एट…