बुलंदशहर। शिवसेना के टिकट पर डिबाई से चुनाव लडेंगे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, कुछ दिन पहले ज्वॉइन की थी सपा

बुलंदशहर। शिवसेना के टिकट पर डिबाई से चुनाव लडेंगे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, कुछ दिन पहले ज्वॉइन की थी सपा
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित शिवसेना के टिकट पर एक बार फिर डिबाई से चुनाव मैदान में उतर गए है। उन्होंने आज (21 जनवरी) अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आपको बता दें कि गुड्डू पंडित ने 02 जनवरी को समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन दोगले रवैये और जन विरोधी नीति का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा से टिकट मांग रहे थे समाजवादी पार्टी ने हरीश लोधी को मैदान में उतारा है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया कि मैंने समाजवादी पार्टी के दोगले रवैये और जन विरोधी नीति के कारण सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुड्डू पंडित ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की दमनकारी नीतियों ,सभी जातियों को समान न समझना, जनता को विकास के नाम पर बहकाना, मुस्लिम भाइयों और हिंदुओं भाइयों से झूठ बोलने के कारण मैं समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करता हुं। गुड्डू पंडित ने बताया कि आज मैंने शिवसेना के टिकट पर डिबाई सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। आपको बता दें, पूर्व विधायक गु…