बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील पर धरना प्रदर्शन किया

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील पर धरना प्रदर्शन किया
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तत्वाधान में धर्मेंद्र ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा शिकारपुर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया, और जिला अधिकारी बुलंदशहर को सम्बोधित दो ज्ञापन शिकारपुर तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी को दिया।  दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव अहमद वास में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों का नुकसान किया जा रहा है जिसमें अहमदावास की जनता का कहना है कि एक वर्ष पूर्व गांव में आकर कहा गया था कि 6 दिन के अंदर सभी गोवंश को पकड़वा कर गौशाला में भिजवा दिया जाएगा जो आज तक कोई खबर नहीं ली गई और किसान  परेशान हैं और जब तक आवारा गोवंश को गौशाला में नहीं भिजवाया जाएगा।  धरना दिया जाएगा पहले भी कई बार अवगत करा चुके हैं गोवंश ऊपर तेजाब डालकर उन्हें जलाया भी जा रहा है दूसरे ज्ञापन में मांग की गई कि शिकारपुर खाद विपणन अधिकारी द्वारा राशन डीलरों को आधा राशन बचा लेते है जिसको ज्यादा रेट हो पर बेचते हैं फिर कार्ड पर प्रति यूनिट एक से दो किलो कम बांटते है जो कि बहुत अत्याचार हो रहा है।  श्रीमान जी से निवेदन है कि शिकारपुर केंद्र …