बुलंदशहर। शिकारपुर में हुआ कांग्रेस का प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
बुलंदशहर। शिकारपुर में हुआ कांग्रेस का प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। नगर के सन वैली लांज में मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस ने विधान सभा स्तर पर कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर प्रत्याशी जिताने की मुहिम छेड़ दी है शिकारपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं, नेताओं, बूथ अध्यक्षों, और न्याय पंचायत अध्यक्षों, का प्रतिज्ञा सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, ने कहा कि यूपी में भाजपा की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस और श्रीमती प्रियंका, ने लड़ाई लड़ी है उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं, के लिए सिर्फ प्रियंका गाँधी, आवाज उठा रही है उन्हें सशक्त करने की जरुरत है उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा, और बसपा, ने जनता को धोखा दिया है। और अब जाति-धर्म की सियासत कर बरगलाने का काम कर रहे है उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो कर काम करना होगा और जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाये उसको जीत कर भेजना होगा डॉली शर्मा में सभी को शिकारपुर विधान सभा पर कांग्रेस को जिताने की शपथ दिलाई प्रदेश महासचिव मोनिंदर स…