बुलंदशहर। निवेशकों का पैसा कांग्रेस डूबने नहीं देगी : श्यौपाल सिंह
बुलंदशहर। निवेशकों का पैसा कांग्रेस डूबने नहीं देगी : श्यौपाल सिंह रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी बुलन्दशहर ने निवेशकों के डूब रही रकम को लेकर धरना प्रदर्शन करके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी मधुमिता को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यौपाल सिंह, ने की एवं संचालन आदर्श देव शर्मा, ने किया इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह, ने कहा की सहारा पर्ल और कई कंपनियां मे काफी लोगों ने अपनी कमाई की जमा पूंजी को निवेश किया था मगर इन कंपनियों में काफी फर्जीवाड़ा है कोई कंपनी ही फर्जी है किसी कंपनी में डायरेक्टर फर्जी हैं और इन लोगों की निवेश की भी धनराशि को यह कंपनियां वापस नहीं कर रही है। श्यौपाल सिंह, ने बताया सहारा कंपनी में 25 करोड़ लोगों का 24 हजार करोड़ पर्ल कंपनी में सवा करोड़ लोगों का दस हजार करोड़ पर फंसा हुआ है कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं और काफी लोग आत्महत्या के कगार पर हैं क्योंकि उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी इन कंपनियों में इस उद्देश्य निवेश की थी की बेटियों की शादियों के लिए बच्चों के भविष्य के लिए यह राशि बढ़ कर मिलेगी तो हम अपनी बेटियों की शादी और बच्चों के भवि…