अलीगढ़ में बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, छापा 2 लाख की दवाएं जब्त

अलीगढ़ में बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, छापा 2 लाख की दवाएं जब्त
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के महावीर नगर सब्जी वाली पुलिया पर फर्जी मेडिकल स्टोर पर छापा मार। टीम ने अभिलेखों की जांच की तो पता चला कि दोनों के पास लाइसेंस नहीं है। ऐसे में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों की दुकानों में रखी लगभग 2 लाख की दवाओं को जब्त कर लिया। विभाग की टीम में दोनों संचालकों के खिलाफ गांधी पार्क थाने में तहरीर दे दी है। साथ ही दोनों मेडिकल स्टोर से 5-5 दवाओं के सैंपल जांच को लखनऊ भेज दिया है। महावीर नगर में फर्जी मेडिकल स्टोर चलने की जानकारी प्राप्त हुई। शिकायत के आधार पर बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) अलीगढ़ पूरन चंद द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, औषधि निरीक्षक कासगंज रमेश चंद यादव, औषधि निरीक्षक हाथरस दीपक कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ गोल्डी मेडिकल स्टोर संचालक दीपांशु शर्मा होली नगला माली नगला धनीपुर एवं देवेंद्र निवासी महावीर नगर नोरंगाबाद पर छापा मारा। दूसरा मेडिकल स्टोर बगैर किसी नाम के चलते पाया गया। जिसका संचालक अजय कुमार निवासी सरोज नगर एटा चुंगी का निवासी हैं। दोनों …