अलीगढ़ में कांग्रेस व आप के प्रत्याशियों समेत 20 के नामांकन खारिज

अलीगढ़ में कांग्रेस व आप के प्रत्याशियों समेत 20 के नामांकन खारिज
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, आप, जन सत्तादल लोकतांत्रिक, मौलिक अधिकार पार्टी समेत कुल 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। इन सभी प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच में कमियां मिली हैं। इसमें सबसे अधिक बरौली विधानसभा क्षेत्र में छह नामांकन खारिज हुए हैं। जिले में 81 में से 61 नामांकनों को स्वीकार कर लिया गया। 27 जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। नामांकन रद होने पर दावेदारों ने हंगामा भी किया। जिले में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। 14 से 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चली। सातों सीटों पर कुल 81 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब सोमवार को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। सुबह से ही कलक्ट्रेट में दावेदारों की चहलकदमी शुरू हो गई। अधिकारियों के न्यायालयों में बनाए गए नामांकन कक्षों में निर्वाचन विभाग की टीमों ने जांच शुरू की। सभी प्रत्याशियों …