यूपी में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 700 करोड़ रुपये की लागत - जानिए सुविधाएं और कौन-कौन से खेलों की मलेगी ट्रेनिग
यूपी में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 700 करोड़ रुपये की लागत - जानिए सुविधाएं और कौन-कौन से खेलों की मलेगी ट्रेनिग ब्यूरो ललित चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1:00 बजे मेरठ के अलावा ग्राउंड में 2:30 बजे तक रुक कर 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। • हॉकी जादूगर' मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनने वाला है। • मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की सुविधाएं आधुनिकता से लैस। • हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा मौका, लगभग हर प्रकार के खेलों की ट्रेनिंग मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को बनाने में 700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। खेल और खिलाड़ी दोनों के लिए ये विवि बेहद खास होगा। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय कब तक बनेगा? 1 जनवरी, 2022 को मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बाद यहां पर काम शुरू होगा। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार बात करें तो यह विवि करीब ढाई साल में बनकर तैयार होगा। साल 2024 के अंत या 2025 के शुरुआत तक बनकर तैयार हो सकता है। इस खेल विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी, फ…